आज नवरात्रि का तीसरा दिन है ( Navratra Ka Teesra Din ) , आज के दिन मां चंद्रघंटा ( Maa chandraghanta ) की पूजा होती है। मां का यह रूप बेहद ही सुंदर, मोहक और अलौकिक है।
चंद्र के समान सुंदर मां के इस रूप से दिव्य ध्वनियों का आभास होता है। मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है इसलिए इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।
माँ चद्रघंटा की पूजा विधि , मंत्र,भोग , कथा ,आरती सम्पूर्ण जानकारी :-
नवरात्रि में तीसरे दिन चंद्रघंटा देवी की पूजा का महत्व है। मां चंद्रघंटा का रूप बहुत ही सौम्य है। मां को सुगंधप्रिय है। उनका वाहन सिंह है। उनके दस हाथ हैं। हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र हैं। नवरात्रि की तृतीया को देवी चंद्रघंटा की उपासना होती है। वे आसुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं।
मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और उनको सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। देवी की कृपा से साधक को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं। दिव्य सुगंधियों का अनुभव होता है और कई तरह की ध्वनियां सुनाईं देने लगती हैं। इन क्षणों में साधक को बहुत सावधान रहना चाहिए। इस देवी की आराधना से साधक में वीरता और निर्भयता के साथ ही सौम्यता और विनम्रता का विकास होता है।
मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप व बाधाएं खत्म हो जाती हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक पराक्रमी व निर्भय हो जाता है। मां चंद्रघंटा प्रेतबाधा से भी रक्षा करती है, इनकी आराधना से वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होकर मुख, नेत्र तथा संपूर्ण काया का भी विकास होता है।
माँ चद्रघंटा का पूजन -:
Mata Chandraghanta Ka Pujan -:
नवरात्रि में तीसरे दिन इसी देवी की पूजा का महत्व है। मां चंद्रघंटा की उपासना से मनुष्य समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति पाता है। इसलिए हमें चाहिए कि मन, वचन और कर्म के साथ ही काया को विहित विधि-विधान के अनुसार परिशुद्ध-पवित्र करके चंद्रघंटा के शरणागत होकर उनकी विधी विधान से उपासना-आराधना करनी चाहिए। इससे सारे कष्टों से मुक्त होकर सहज ही परम पद के अधिकारी बन सकते हैं।
देवी चंद्रघंटा(Chandraghanta)को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं को भूरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मां चंद्रघंटा को अपना वाहन सिंह बहुत प्रिय है और इसीलिए गोल्डन रंग के कपड़े पहनना भी शुभ है। तृतीया के दिन भगवती की पूजा में दूध की प्रधानता होनी चाहिए और पूजन के उपरांत वह दूध ब्राह्मण को देना उचित माना जाता है। इस दिन सिंदूर लगाने का भी रिवाज है।
सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर साफ और सुंदर वस्त्र धारण करें चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा स्थापित करें और इस स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें इसके बाद व्रत का संकल्प लेकर वैदिक तथा सप्तशति मंत्रों द्वारा मां चंद्रघंटा सहित सभी देवी देवताओं की पूजा करें।
नवरात्रि के तीसरे दिन पूजा करने के लिए मां की चौकी पर चंद्रघंटा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद मां की तस्वीर पर गंगाजल से शुद्धिकरण करें. चौकी पर एक कलश भरकर उसके ऊपर नारियल रखें।
मां को पंचामृत यानी दूध, दही, घी और शहद से स्नान कराने के बाद माता का श्रंगार करें माता को वस्त्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, नारियल, गुड़हल का फूल, फल और मिठाई धूप, दीप अर्पित करें।
मां चंद्रघंटा के मंत्रों का 108 बार जाप करें। बता दें मां चंद्रघंटा के मंत्रों का जप करने से भक्तों की सभी समस्याओं का निवारण होता है माता को गाय के दूध से बने व्यंजन, फल और गुड़ का भोग लगाएं। कहा जाता है कि माता को गुड़ अत्यंत प्रिय है।अब माता की पौराणिक कथा का पाठ कर आरती करें।
मां चंद्रघंटा मंत्र जाप -:
Mata Chandraghanta Mantra jaap -:
पिण्डज प्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यम् चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
मां चंद्रघंटा माता का भोग -:
Mata Chandraghanta Ka Bhog -:
मां चंद्रघंटा को दूध से बनी हुई चीजों का भोग लगाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार कन्याओं को खीर, हलवा और स्वादिष्ट मिठाई भेट करने से माता प्रसन्न होती है. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा को प्रसाद के रूप में गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने से भक्तों के सभी विघ्न और बाधाएं दूर हो जाती हैं.
माता चंद्रघंटा महामंत्र -:
Mata Chandraghanta MahaMantra -:
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
माता चंद्रघंटा स्तोत्र पाठ:
Mata Chandraghanta Stotra Paath -:
Mata Chandraghanta Stotra Paath -:
आपदुध्दारिणी त्वंहि आद्या शक्तिः शुभपराम्।
अणिमादि सिध्दिदात्री चंद्रघटा प्रणमाभ्यम्॥
चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्टं मन्त्र स्वरूपणीम्।
धनदात्री, आनन्ददात्री चन्द्रघंटे प्रणमाभ्यहम्॥
नानारूपधारिणी इच्छानयी ऐश्वर्यदायनीम्।
सौभाग्यारोग्यदायिनी चंद्रघंटप्रणमाभ्यह।
माता चंद्रघंटा की कथा -:
Mata Chandraghanta Ki Katha -:
प्रचलित कथा के मुताबिक, माता दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का अवतार तब लिया था जब दैत्यों का आतंक बढ़ने लगा था. उस समय महिषासुर का भयंकर युद्ध देवताओं से चल रहा था. महिषासुर देवराज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करना चाहता था. वह स्वर्ग लोक पर राज करने की इच्छा पूरी करना चाहता था
माँ दुर्गा की नौ शक्तियों की तीसरी स्वरूप माँ चंद्रघंटा की नवरात्री के तीसरे दिन अर्चना की जाती है। माता के मस्तक पर घंटाकार के अर्धचंद्र के कारण इनको चंद्रघंटा कहा जाता है। माँ का शरीर स्वर्ण के समान उज्जवल है, वे सिंह पर आरूढ हैं तथा दस हाथों में विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लिए हुई है। सिंहारूड माँ चंद्रघंटा युद्ध के लिए तत्पर हैं
उनके घंटे से निकलने वाली प्रचंड ध्वनि असुरों को भयभीत करती है। माता चंद्रघंटा की उपासना साधक को आध्यात्मिक एवं आत्मिक शक्ति प्रदान करती है। नवरात्री के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की साधना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले उपासक को संसार में यश, कीर्ति एवं सम्मान मिलता है।
माँ का स्वरूप अत्यंत सौम्यता एवं शांति से परिपूर्ण है। इनकी अराधना करने वाले में वीरता, निर्भयता के साथ-साथ सौम्यता और विनम्रता का संचार उसके मुख, नेत्र तथा सम्पूर्ण काया में कान्ति-गुण का विकास करता है। स्वर दिव्य हो जाता है एवं उसमें अलौकिक माधुर्य का वास होता है। इनके भक्त के आगमन से वातावरण में सुख-शांति का संचार होता है।
माँ चंद्रघंटा के साधक के शरीर से दिव्या प्रकाशयुक्त परमाणुओं का सतत विकरण होता रहता है जो साधारण चक्षुओं से दिखाई नहीं देता है परन्तु आराधक एवं उसके संपर्क में आने वाले व्यक्ति इसका अनुभव करते हैं।
दुर्गा जी का तीसरा अवतार चंद्रघंटा हैं। देवी के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। अपने मस्तक पर घंटे के आकार के अर्धचन्द्र को धारण करने के कारण माँ चंद्रघंटा नाम से पुकारी जाती हैं। अपने वाहन सिंह पर सवार माँ का यह स्वरुप युद्ध व दुष्टों का नाश करने के लिए तत्पर रहता है। चंद्रघंटा को स्वर की देवी भी कहा जाता है।
मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए।
उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है।
चंद्रघंटा माता की आरती :
Mata Chandraghanta Ki Aarti -:
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
पूर्ण कीजो मेरे काम
चंद्र समान तू शीतल दाती
चंद्र तेज किरणों में समाती
क्रोध को शांत बनाने वाली
मीठे बोल सिखाने वाली
मन की मालक मन भाती हो
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो
सुंदर भाव को लाने वाली
हर संकट मे बचाने वाली
हर बुधवार जो तुझे ध्याये
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं
शीश झुका कहे मन की बाता
पूर्ण आस करो जगदाता
कांची पुर स्थान तुम्हारा
करनाटिका में मान तुम्हारा
नाम तेरा रटू महारानी
'भक्त' की रक्षा करो भवानी।
FAQ :-
1. तीसरा नवरात्री कौन सी माता का है ?
उत्तर :- तीसरा नवरात्र माँ चंद्रघंटा को समर्पित है , माँ चंद्रघंटा के माथे पर चन्द्रमा चमकने के कारण उनका यह नाम पुकारा जाता है।
2. नवरात्री के तीसरे दिन का क्या महत्व है।?
उत्तर :- माँ यह रूप सुहागन औरतो के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है , क्योंकि माँ का यह स्वरुप माँ पार्वती के विवाहित रूप में जाना जाता है।
तपस्या सफल होने के बाद जब माँ चंद्रघंटा का विवाह भगवान् शिव के साथ हुआ तब से माँ ने अपने माथे पर अर्ध चंद्र को धारण करना प्रारम्भ किया।
यह भी पड़े :-
धर्म ध्यान की विशेष श्रेणियां :-
0 टिप्पणियाँ